पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहाजपुर में भी निकाली शोभायात्रा, वाहन रैली

जहाजपुर में भी निकाली शोभायात्रा, वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर | रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष पर शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर बाद गौतम आश्रम से शुरू हुई जो कि कल्याणजी मंदिर होते हुए वापस गौतम आश्रम पहुंची। जहां सामाजिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान गौतम ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश काटिया, आदि समाज बंधुओं ने भाग लिया।

परशुराम सर्किल पर शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन...महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार शाम दीपोत्सव होगा। शाम 7 बजे परशुराम सर्किल पर दीपोत्सव के तहत दीये जलाए जाएंगे। दीयों की आकर्षक जगमगाहट के बीच समाजजनों की ओर से परशुराम का गुणगान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...