- Hindi News
- National
- कचरा फेंकने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला सहायता राशि दिलाने के आश्वासन पर उठाया शव
कचरा फेंकने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला सहायता राशि दिलाने के आश्वासन पर उठाया शव
नेशनल हाईवे बनाने वाली सरस्वती कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रक कचरा फेंकने के लिए जा रही महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद शक्करगढ़ में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक व ठेकेदार के कर्मचारियों को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। परिजनों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर शव नहीं उठाया। शक्करगढ़ थाना प्रभारी गिरवर सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव उठाया।
सदर थाना प्रभारी गिरवर सिंह ने बताया कि शांति देवी प|ी सोजी राम मीणा निवासी शक्करगढ़ दोपहर में कचरा फेंकने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे टैंकर लगे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। टायर के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर भीम सेना के जिलाध्यक्ष गोपीचंद मीणा व अन्य लोग पहुंचे। परिजनों ने ठेकेदार पर कार्रवाई कर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया।
सूचना पर एसडीएम तोमर, थाना प्रभारी पन्नालाल जांगिड़ भी पहुंचे। परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। सड़क निर्माण कंपनी की ओर से भी मृतक के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई गई।