प्रशिक्षण को लेकर बीएलओ में असमंजस
कोटड़ी | निर्वाचन विभाग ने 15 मई से मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा अभियान शुरू किया है। बीएलओ को 27 सितंबर तक अपने क्षेत्र में नए मतदाओं के नाम जोड़ने, हटाने व अन्य संशोधन के लिए आदेश दिए गए हैं। जहाजपुर विधनसभा क्षेत्र के बीएलओ में ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को लेकर असमंजस है। अध्यापकों को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के लिए कहा है। जबकि निर्वाचन विभाग के आदेश में किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण, पोषाहार कार्यक्रम से मुक्त करना लिखा हुआ है।