पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटड़ी बंद रहा, शिलापट्ट को लेकर उपजा विवाद 4 दिन बाद नाम हटाने पर सुलझा, अब नई कमेटी करेगी लेनदेन

कोटड़ी बंद रहा, शिलापट्ट को लेकर उपजा विवाद 4 दिन बाद नाम हटाने पर सुलझा, अब नई कमेटी करेगी लेनदेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान श्रीचारभुजानाथ मंदिर में शिला पट्टिका को लेकर उपजा विवाद चार दिन बाद आखिर पट्टिका वापस लगाने के साथ सुलझ गया। नई पट्टिका पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट एवं जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर के नाम की बजाय समस्त गुर्जर समाज आम चौखला अंकित कराया गया है। इससे पहले शनिवार को कोटड़ी के बाजार बंद रहे। विवाद की आशंका देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहा।

भगवान श्री चारभुजानाथ के गुर्जर समाज की ओर से निर्मित शिखरबंद मंदिर की पूर्णाहुति के दौरान 13 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं जहाजपुर विधायक के नाम लिखा शिला पट्ट मंदिर पर लगाया था। इसके अगले ही दिन से गुर्जर समाज व आम चोखले में विवाद हो गया। पट्टिका को तोड़ देने के विरोध में शनिवार को गुर्जर समाज की बैठक हुई। बैठक में दो दिन पहले हटाई पट्टिका को लेकर रोष जताने के साथ ही कठोर निर्णय करते हुए अगुवा रहे पांच व्यक्तियों को समाज से बहिष्कृत करने का प्रस्ताव गुर्जर समाज के तहसील अध्यक्ष कल्याण गुर्जर ने रखा। इस पर आम सहमति बनी। वहीं नीरज गुर्जर ने कोषाध्यक्ष छोटूलाल पोसवाल पर आरोप लगाते हुए 17 साल पहले बनी निर्माण कमेटी को भंग करने की मांग रखी। लोगों ने हाथ खड़ा कर इसकी स्वीकृति दी। साथ ही तीन दिन में नई कार्यकारिणी बनाने तथा पुरानी कार्यकारिणी से हिसाब लेकर लेनदेन नई कार्यकारिणी से कराने की घोषणा की गई।

गुर्जर समाज आम चोखला की बैठक में मेरा और सचिन पायलट का नाम शिलापट्ट पर लिखने का निर्णय किया था। मैंने पहले ही मना किया और मैं अब भी नहीं चाहता हूं कि मेरे नाम की शिला पट्टिका लगे। मंदिर में गुर्जर समाज आम चौखला का ही शिलालेख लगना चाहिए। धीरज गुर्जर, विधायक

मंदिर में व्यक्ति विशेष के नाम की पट्‌टी नहीं लगाने पर सहमति

गुर्जर समाज बैठक के बाद मंदिर पर बदला शिलापट्‌ट ।

कोटड़ी गणेशजी के मंदिर के बाहर रखे काले पत्थर पर लिखे बंद के आह्वान को देखते हुए शनिवार सुबह से दुकानों के शटर नहीं खोले। कस्बा ऐतिहासिक रूप से बंद रहा। आम चोखले के सर्व समाज ने मंदिर पर किसी व्यक्ति विशेष के नाम की पट्टिका नहीं लगाने की मांग करते हुए बंद का आह्वान किया था।

तीन साल और काम

ज्ञापन देने सर्व समाज चौखला के लोग जुलूस के साथ पहुंचे उपखंड अधिकारी कार्यालय

सचिन पायलट-धीरज गुर्जर के नाम वाली पट्टिका फिर से लगाने की थी आशंका, इसलिए लगाया जहाजपुर-पंडेर थानों का जाब्ता

शिखर पर कलश स्थापना के बाद भी काम अभी बाकी है। करीब तीन साल और नई कमेटी की निगरानी में चलेगा मंदिर का काम

खबरें और भी हैं...