जहाजपुर | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे एनपीसीडीएलएस आयुष कार्यक्रम का दिल्ली व जयपुर से आई स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने निरीक्षण किया। प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ पीके साही, डॉ एल स्वास्थी, डॉ केके सिंह, डॉ भुवनेश शर्मा की टीम ने निरीक्षण कर आयुष प्रोग्राम से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान डॉ अनुराधा शर्मा, डॉ नितिन श्रीवास्तव, योगा अनुदेशक सुंदरसिंह गुर्जर ने टीम को प्रगति से अवगत करवाया।