पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहाजपुर बैंक में लाइन में खड़े पूर्व फौजी की जेब से निकाले Rs. ‌‌‌‌‌9500

जहाजपुर बैंक में लाइन में खड़े पूर्व फौजी की जेब से निकाले Rs. ‌‌‌‌‌9500

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर | बस स्टैंड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों के साथ चोरी की वारदात थम नहीं रही। बैंक में सोमवार को पूर्व सैनिक के साथ ऐसी ही वारदात हो गई। फिलहाल बिजली निगम में संविदाकर्मी की जेब से किसी ने 9 हजार 500 रुपए निकाल लिए। बैंक में सुरक्षा गार्ड लगा रहता है इसके बावजूद चोरी की 20 दिन में यह दूसरी घटना हो गई।

थाना प्रभारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि सोराज पुत्र हरचंद मीणा निवासी छाजेला का खेड़ा ने बैंक के अंदर ही लगे एटीएम से 10 हजार रुपए निकलवाए। उसे 25 हजार रुपए की आवश्यकता थी। दूसरे खाते से पैसे निकलवाने के लिए वह लाइन में लगा हुआ था। इस दौरान वह एक बार पानी पीने के लिए बैंक के गेट के समीप रखी मटकी तक गया और वापस आकर लाइन में लग गया। नंबर आने पर 25 हजार रुपए निकलवा लिए। एटीएम से निकाले रुपए व खाते से विड्रॉल किए रुपए साथ रखने के लिहाज से उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो सिर्फ 500 रुपए का ही नोट निकला। लोगों ने संदिग्ध को ढूंढने का प्रयास किया पर कोई नतीजा नहीं निकला।

खबरें और भी हैं...