- Hindi News
- National
- गौरव पथ निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण, अफसरों ने मौका देखा, कल से शुरू होगा काम
गौरव पथ निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण, अफसरों ने मौका देखा, कल से शुरू होगा काम
जहाजपुर. गौरव पथ पर मौका देखते अधिकारी।
जहाजपुर | कस्बे के बस स्टैंड से बेरीखान चौराहे तक बनने वाले गौरव पथ मार्ग पर अतिक्रमण है। इससे शेष कार्य को पूरा करने व अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने मौका देखा। केबिन व थड़ी वालों को सामान हटाने के लिए समझाया। उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह ने बताया कि गौरव पथ का अधूरा निर्माण कार्य बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक लंबित है। केबिन व थड़ी वालों को हटाने पर ही कार्य हो सकेगा। तहसीलदार एवं पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश जैन, थाना प्रभारी पन्ना लाल जांगिड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मौजूद थे। एसडीएम सिंह ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए। 18 मई से गौरव पथ का निर्माण कार्य शुरू होगा। विस्थापित संघर्ष समिति के बाबूलाल खटीक ने उन्हें विस्थापित करने की मांग की।