पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण में कमी दिखने पर रजिस्टर में शिकायत लिख सकेंगे शिक्षक

प्रशिक्षण में कमी दिखने पर रजिस्टर में शिकायत लिख सकेंगे शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अधीन ग्रीष्मावकाश में संचालित होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में कोई खामी मिलने पर शिक्षक शिकायत रजिस्टर में दर्ज कर सकेंगे। दूसरे दिन तत्काल सुधार किया जाएगा। प्रशिक्षण में आने वाले शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के लिए 5 सदस्य कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी भोजन की गुणवत्ता व मीनू का ध्यान रखेगी। बुधवार के ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामबाबू ज्योति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यालय कर्मियों ने भाग लिया। बीईओ ने बताया कि बैठक में शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि संजय शर्मा, ज्योति प्रकाश शर्मा, शिविर प्रभारी भंवर लाल खटीक, अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश लाल मीणा, संदर्भ शिक्षक रमेश सिंह मीणा, विनोद पाराशर आदि मौजूद थे।

भोजन की गुणवत्ता जांचने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई

खबरें और भी हैं...