पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला प्रमुख हाड़ा व प्रधान मीणा ने किया बीरा माता में विश्रांति गृह का लोकार्पण

जिला प्रमुख हाड़ा व प्रधान मीणा ने किया बीरा माता में विश्रांति गृह का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर | ग्राम पंचायत बिलेठा के ग्राम बीरा माता में आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में जीजीवाई योजना में निर्मित विश्रांति गृह का लोकार्पण जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा व प्रधान शिवजीराम मीणा ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला जिला प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का आमजन लाभ उठाएं और अभी लोक अदालत शिविर चल रहे हैं उनके माध्यम से भी अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने बिलेठा सरपंच मीरा देवी की मांग पर बीरामाता से धोलिया देवरा तक सड़क निर्माण की घोषणा की। वही प्रधान शिवजीराम मीणा ने बीरामाता गांव में पेयजल टंकी व ट्यूबवेल की घोषणा की तथा प्रधान शिवजीराम मीणा ने मंदिर विकास समिति को 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भेंट की। कार्यक्रम में बिलेठा सरपंच मीरादेवी मीणा, शैतानसिंह मीणा, गोपीचंद मीणा, सरसिया सरपंच खेमराज मीणा, डीआर सरोजना देवी मीणा, उपप्रधान अंजनीकुमार शर्मा, बावड़ी सरपंच मांगीलाल जैन, भगवान मीणा, रमेश मीणा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...