टीकड़ | स्कूल भवन की नींव का मुहूर्त रविवार को जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा ने रखी। राउमा टीकड़ के भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान जिला प्रमुख ने टीकड़ गांव में पेयजल की समस्या के लिए जल्द ही पाइप डालने, हामपुरा व चामुंड़ा माताजी रास्ता में डामरीकरण, स्कूल की चारदीवारी व भवन निर्माण जैसे कार्यों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जहाजपुर प्रधान शिवजीराम मीणा, सीआर बृजराज खिंची, सरपंच मदनगोपाल मीणा, सरसिया सरपंच खेमराज मीणा, जयकिशन बलाई, सहकारी समिति उपाध्यक्ष सोजीराम मीणा, राजकुमार मीणा, सोराम बलाई, खेमराज मीणा, विवेकानंद सेन, अशोक मीणा, जयप्रकाश मीणा, दिलराज बलाई मौजूद थे।