पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने दिया ज्ञापन

पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर | कस्बे के वार्ड 7 दिगंबर जैन मंदिर की गली व चढ़ाई वाले रास्ते पर नलों में पानी ही नहीं रहा है। पनघट की मोटर भी खराब है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

मोहल्ले की विद्या देवी शर्मा, अनिता देवी, मंजू, पदमा, लाड, प्रियंका, पुष्पा, सावित्री, सुशीला सोनी, राममूर्ति गौड़, जितेंद्र कुमार, दुर्गा लाल, विमला देवी आदि ने बताया कि जैन मंदिर की गली में 2 वर्षों से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया। गोपाल मंदिर के पास लगी पनघट की मोटर खराब हो गई है। इससे परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...