पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेलर ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मारी, 8 यात्री घायल

ट्रेलर ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मारी, 8 यात्री घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | हनुमाननगर

अमरवासी गांव के पास सोमवार रात 8:45 बजे रोडवेज बस को बेकाबू ट्रेलर ने पीछे टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने से उन्हें कोटा रैफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि अमरवासी गांव के पास राजीव गांधी शिक्षक संस्थान के सामने मेगा हाईवे पर रात में जहाजपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बेकाबू होकर सवाईमाधोपुर डिपो की रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 40 वर्षीय कसमुद्दीन पुत्र शमशुद्दीन खान निवासी उदयपुर, 36 वर्षीय अयूब शेख पुत्र हनीफ शेख निवासी जलगांव महाराष्ट्र, 28 वर्षीय तजीम पुत्री मोहम्मद हनीफ निवासी जहाजपुर, 42 वर्षीय मदनलाल पुत्र गोपाल लोहार निवासी बसुंदनी सांवर, 6 वर्षीय सुकेत पुत्री रईस अहमद निवासी जहाजपुर, 32 वर्षीय रफीमनिशा प|ी रईस अहमद निवासी जहाजपुर, 32 वर्षीय रईस अहमद पुत्र नजीर मोहम्मद निवासी जहाजपुर व 28 वर्षीय गजेंद्र पुत्र आत्माराम मीणा निवासी जहाजपुर घायल हो गए।

मदनलाल का हाथ कटा, तजीम के पैर में फ्रेक्चर... हादसे में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को काेटा रैफर किया गया। मदनलाल लौहार का हाथ कट गया, जबकि तजीम का पांव फ्रेक्चर हो गया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

खबरें और भी हैं...