पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीणा समाज के 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे

मीणा समाज के 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर | मीणा छात्रावास में बुधवार को मीणा समाज का 18वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि प्रधान शिवजीराम मीणा थे।

मुख्य अतिथि प्रधान मीणा ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों की आज आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से खर्चीली शादियों पर रोक लगती है। प्रधान मीणा ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। मीणा समाज के अध्यक्ष किशन लाल मीणा, समिति अध्यक्ष छोटू लाल मीणा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर तहसीलदार ओम प्रकाश जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष गेगाराम मीणा, ग्यारसी लाल मीणा, अर्जुन लाल मीणा, कालूराम मीणा, सोजी राम टोला, बन्ना लाल मीणा आदि मौजूद थे। मेहमानों व समाज बंधुओं के भोजन की व्यवस्था प्रधान शिवजीराम मीणा की ओर से थी। संचालन शिक्षक अभय सिंह मीणा ने किया।

खबरें और भी हैं...