जर्जर व झुका हुआ 11 हजार वोल्ट का खम्भा।
खंभे को बदलने की नहीं हो रही पहल
भास्कर न्यूज | तुपकाडीह
शिव मंदिर रोड में जर्जर 11 हजार वोल्ट के तार का खंभा कभी भी गिर कर जान-माल की भारी क्षति कर सकता है। इस खंभे को बदलने की मांग ग्रामीण जैनामोड़ बिजली विभाग के एसडीओ संजय कुमार से कई बार किए, लेकिन इसको बदलने की कोई पहल अबतक नहीं हुई।