पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरुधर क्लब और विजय एकेडमी जीती

मरुधर क्लब और विजय एकेडमी जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मरुधर क्लब और विजय स्पोर्ट्स एकेडमी ने अंडर-13 ब्राइट फ्यूटर क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मैच जीत लिए। मरुधर क्लब ने रिंगल एकेडमी को 132 रन से हराया। मरूधर क्लब ने 30 ओवर में 8/192 रन बनाए। रोहन राजभर ने 49, मनन बडाडा ने 45 और मोहित भगतानी ने 31* रन बनाए। रिंगल एकेडमी के सचिन सिंह ने 4 और तन्मय शर्मा ने 3 विकेट लिए। रिंगल एकेडमी की टीम 29.4 ओवर में 60 रन सिमट गई। जतिन सैनी और अयान खान ने 3-3 और निखिल मंडल ने 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में विजय स्पोर्ट्स एकेडमी ने एड्रीना एकेडमी को 7 विकेट से हराया। एड्रीना एकेडमी ने 3/175 रन बनाए। हर्ष यादव ने 64 और भुवन शर्मा ने 63* रन बनाए। एड्रीना एकेडमी ने 25.4 ओवर में 3/176 रन बना मैच जीत लिया। आर्यन भारद्वाज ने 52, विजेंद्र बैरवा ने 45* रन बनाए।

खबरें और भी हैं...