हरजीत के शतक से जीती ज्योतिबा फुले टीम
जयपुर | हरजीत सिंह (112 रन, 12 चौके, 5 छक्के) के शानदार शतक से ज्योतिबा फुले एकेडमी ने पैंथर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सुराणा एकेडमी को 132 रन से हरा दिया। ज्योतिबा फुले एकेडमी ने पहले खेलते हुए 270 रन बनाए। हरजीत के अलावा लोहित केवलिया ने 41 और मानेंद्र सिंह ने 21 रन बनाए। सुराणा एकेडमी के राजवीर सिंह ने 51/3 और मनीष पूनिया ने 21/2 विकेट लिए। जवाब में सुराणा एकेडमी की टीम 36.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। शुभम मीणा ने 97 रन की पारी खेली। ज्योतिबा फुले एकेडमी के शुभम पारीक ने 3 और विनय मीणा व लोहित केवलिया ने 2-2 विकेट लिए।