पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान की 5 गर्ल्स का चयन अंडर 19 सेंट्रल जोन कैंप में

राजस्थान की 5 गर्ल्स का चयन अंडर-19 सेंट्रल जोन कैंप में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंडर-19 लड़कियों का जोनल क्रिकेट कैंप पिंकसिटी के एसएमएस स्टेडियम में लगेगा। इस सेंट्रल जोन जेडसीए कैंप के लिए राजस्थान की पांच गर्ल्स का उनके शानदार प्रदर्शन देखते हुए चयन किया गया है। कैंप में हिस्सा लेने वाले लड़कियों के नाम हैं अनिता चौधरी, पूजा चौधरी, ममता गुर्जर, रिया टिंकर और पूनम। इस कैंप में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ और छत्तीसगढ़ राज्यों से भी 25 गर्ल्स हिस्सा लेंगी।

राजस्थान की पूजा चौधरी और ममता गुर्जर जहां ऑफ स्पिनर हैं वहीं अनिता चौधरी और पूनम दोनों बल्लेबाज हैं। रिया टिंकर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इस जोनल कैंप के लिए छत्तीसगढ़ से 4, मध्यप्रदेश से 5, उत्तरप्रदेश से 6 और विदर्भ से 5 टीमों का चयन हुआ है।

अनिता चौधरी

घनश्याम के 82 रन, अमित का ऑलराउंड प्रदर्शन

पूजा चौधरी

जयपुर | घनश्याम शर्मा (82), जितेन कुमावत (54) के अर्धशतकों और अमित सिंह (50 रन, 18/5 विकेट) के ऑलराउंड खेल से यूनियन क्लब ने अब्दुल कलाम टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गोलछा जिमखाना को 21 रन से हरा दिया। यूनियन क्लब ने 2 विकेट पर 198 रन बनाए। गोलछा जिमखाना की टीम 19.4 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हो गई। राममोहन ने 46 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में एसबीएन ने सुपर ओवर में यूनियन क्लब को 4 रन से हराया। यूनियन क्लब ने घनश्याम शर्मा ने 88 और श्रदानंद यादव के 26 रन से 5/154 रन बनाए। रोहित खीचड़ ने 2 विकेट लिए। जवाब में एसबीएन ने भी 7/154 रन बनाए। मोहित चौहान ने 40* और सक्षम सिंह ने 25 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। इसमें एसबीएन ने 9 और यूनियन क्लब ने 5 रन बनाए।

ममता गुर्जर

रिया टिंकर

पूनम

श्लोक के \\\"छक्के’ से जीती डेक्कन

जयपुर | श्लोक भाटिया के 6 विकेट से डेक्कन टाइगर्स ने बिग बैश क्रिकेट लीग में एनबीएस एकेडमी को 84 रन से हरा दिया। डेक्कन टाइगर्स ने 140 रन बनाए। अभिराज पाल ने 41 और अजय अरोड़ा ने 40 रन बनाए। तुषार सैनी ने 5 और मौमित सिंह ने 3 विकेट लिए। एलबीएस एकेडमी 10.2 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। दीपक सोनी ने 20 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...