एसएमएस स्टेडियम देखने पहुंचे उदयपुर के लक्ष्यराज सिंह
जयपुर | उदयपुर राजघराने के लक्ष्यराज सिंह सोमवार को एसएमएस स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम की खूबसूरती देख कर उन्होंने कहा, यह राजस्थान क्रिकेट की धरोधर है। आईपीएल के लिए तैयार किए गए इस स्टेडियम की खूबसूरती देखते ही बनती है। उन्होंने आरसीए के जॉइंट सेक्रेटरी महेंद्र नाहर, उदयपुर क्रिकेट संघ के सचिव महेंद्र सिंह के साथ स्टेडियम देखा। लक्ष्यराज खुद भी क्रिकेट लवर हैं और लम्बे समय से उदयपुर और राजस्थान की क्रिकेट से जुड़े हैं।