जेल डिपार्टमेंट क्वार्टर फाइनल में
जयपुर | जेल डिपार्टमेंट ने कलेक्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जेल डिपार्टमेंट ने सोलफील को 6 विकेट से हराया। सोलफील ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए। मुकेश शर्मा ने 44 रन बनाए। राजेश ने 3 विकेट लिए। जवाब में जेल डिपार्टमेंट ने विद्यासागर के 45 और शीशराम के 40 रन की मदद से 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एक अन्य मुकाबले में एक्सपर्ट पब्लिसिटी ने वन विभाग को 13 रन से हराया। एक्सपर्ट पब्लिसिटी ने राजीव के 35 रन से 140 रन बनाए। नरेश और प्रमेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। वन विभाग की टीम 127 रन ही बना सकी। राकेश और विकास को दो-दो विकेट मिले।