यादव बने बास्केटबॉल टीम के सेलेक्टर
जयपुर | नेशनल बास्केटबॉल टीमों (पुरुष व महिला) के कोच और पूर्व कप्तान सतप्रकाश यादव को भारत की पुरुष टीम का सेलेक्टर बनाया गया है। यादव 7 से 14 मई तक लुधियाना में होने वाली नेशनल जूनियर चैंपियनशिप के आधार पर भारतीय टीम का चयन करेंगे। चयनित टीम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेगी।