Player trying his hands on Golf
सिटी रिपोर्टर | जयपुर
गोल्फ एक ऐसा स्पोर्ट है जिसे एक आम इंसान देख हर बार यही सोचता है कि प्लेयर खौलते हुए सूरज के नीचे इतने बड़े ग्राउंड में गोल को देखे बिना बॉल से निशाना कैसे लग सकता है। लेकिन सच यह भी है कि इस स्पोर्ट में हिस्सा लेने के लिए अब पहले से कहीं ज़्यादा प्लेयर्स उतारू हैं। कुछ उन्हीं पैशनेट स्पोर्ट्समैन के लिए जयपुर में ऑडी गोल्फ टूर्नामेंट रखा गया। जिसमें शहर के एमेच्योर व प्रोफेशनल गोल्फर्स ने अपने स्किल्स को शार्प करने के लिए हिस्सा लिया। प्लेयर्स के साथ उनकी फैमिली का भी अनुभव यादगार हो सके ऐसे में सभी के फैमिली मेंबर्स भी उन्हें बूस्ट करने पहुंचे। जिनके लिए नेटवर्किंग हाई टी का आयोजन हुआ। जयपुर में हुए इस लेग में शहर के बिजनेसमैन, ज्वैलर्स, ब्यूरोक्रेट्स व डॉक्टर्स ने अपनी गोल्फ स्किल्स को आजमाया।
रामबाग गोल्फ क्लब में हुए इस टूर्नामेंट की शुरुआत पिछले हफ्ते सोमवार को गुरुग्राम से हुई थी। जिसका मकसद है हर छोटे-बड़े शहरों के एमेच्योर गोल्फर्स को नेशनल लेवल पर पहचान मिल सके। गुरुग्राम में हुए इस पहले लेग के बाद टूर्नामेंट जयपुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, विशाखापत्तनम और बेंगलुरु में खेला जाएगा। जिसके बाद पूरे देश से चुने गए विनर्स को इंटरनेशनल लेवल पर कम्पीट करने का मौका मिलेगा।
Player trying his hands on Golf
Samridhh & Shantanu
Anil Kumar & Hari Singh
Sahil, Rahul, Aditya & Varun
एमेच्योर गोल्फर्स के लिए गुरुग्राम के बाद गुलाबी शहर में टूर्नामेंट
Vijit Singh & Vikramaditya
Dr. Bhupendra
Sunil Singh
Sudhanshu, Rajeev, Rakesh & Amod
Dhirendra, Ankit, Atul
Dr. Satish
Dr. Devendra
Jitendra & Harshita
Dr. Anita & Dr. Anjani