जेम स्टोन एग्जीबिशन में डिसप्ले हुआ रोशनी में रंग बदलने वाला जुलतानाइट
सिटी रिपोर्टर | ज्वैलर्स एसोसिएशन मेंबर्स के लिए लगाई गई जेम स्टोन एग्जीबिशन में 1200 से ज्यादा ज्वैलर्स ने हिस्सा लिया है। खास बात ये है कि इस एग्जीबिशन में डिसप्ले किए गए र|ों में 90 प्रतिशत विदेशी र| हैं। जनोपयोगी भवन में आयोजित एग्जीबिशन में 50 से अधिक स्टॉल्स पर प्रतिभागियों ने एमरल्ड, रूबी, सफायर, तंजेनाइट के अलावा एक्वामेरीन, गारनेट, रूबीलाइट और तुर्मुलीन का रफ कलेक्शन डिसप्ले किया है। ब्राजील से लेकर साउथ अफ्रीका के कीमती रफ स्टोन्स की वैराइटीज को प्रदर्शित किया गया है। जौहरियों की मानें तो पहले जूलरी में रेड, ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर के स्टोन काम में लिए जा रहे थे। अब इन कलर स्टोन्स में करीब 50 ऑप्शंस आ गए हैं। एग्जीबिशन के संयोजक सुनील बटवाड़ा ने बताया कि पहले ज्यादातर स्टोन तंजानिया और ऑस्ट्रेलिया से निकलता था। अब ब्राजील और अफ्रीका से स्टोन्स आ रहे हैं। डिसप्ले किए स्टोन की कीमत 500 से सवा लाख रु. प्रति किलोग्राम है। इनमें 1.25 लाख प्रति किलो के दाम के एमरल्ड, रूबी और सफायर जैसे प्रीशियस स्टोन शामिल हैं।
टर्की में मिलता है जुलतानाइट स्टोन : टर्की में मिलने वाला जुलतानाइट स्टोन पिंक कलर का होता है। इसकी खासियत है कि यह रोशनी में अपना रंग बदलता रहता है। येलो लाइट में ये रेड दिखाई देगा, वाइट में हल्का ग्रीन दिखाई देता है। इस रफ स्टोन की कीमत 5 हजार से 30 हजार प्रति किलोग्राम है। जूलरी में सबसे ज्यादा इसी स्टोन का प्रयोग किया जा रहा है।
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से लगाई गई बीटूबी एग्जीबिशन में करीब 300 से ज्यादा रफ स्टोन को डिसप्ले किया गया है। इसमें ब्राजील और अफ्रीका के र|ों का रफ कलेक्शन है।
जुलतानाइट स्टोन