पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ललित कला अकादमी ने 2 हजार रुपए बढ़ाई स्टूडेंट स्कॉलरशिप

ललित कला अकादमी ने 2 हजार रुपए बढ़ाई स्टूडेंट स्कॉलरशिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | राजस्थान ललित कला अकादमी ने हर साल स्टूडेंट्स काे दी जाने वाली स्कॉलरशिप की राशि अाैर स्टूडेंट्स की संख्या में इस बार इजाफा किया है। अकादमी के अध्यक्ष डाॅ. अश्विन एम.दलवी ने बताया कि इस बार 34 स्टूडेंट्स काे 3 हजार की बजाय 5 हजार की स्कॉलरशिप दी जाएगी। अब तक ये 30 स्टूडेंट्स काे दी जाती थी। चयनित स्टूडेंट्स में से 9 बांसवाड़ा, 9 अजमेर, 7 जयपुर, 6 उदयपुर, 1 काेटा अाैर 2 वनस्थली के हैं।

जयपुर के इन स्टूडेंट्स काे मिलेगी स्कॉलरशिप : सुधीर छाबड़ा, हिम्मत गायरी, हर्षित वैष्णव, महेंद्र प्रजापत, अर्जुनसिंह राजपूत, मनीष कुमार सैनी अाैर सन्नी कुमारी चाैधरी ।

संस्थाअाें काे भी मिलेगी अनुदान राशि : इसके अलावा इस बार प्राेग्रेसिट अार्ट ग्रुप अाैर टखमण, उदयपुर काे 20-20 हजार एवं भीलवाड़ा की अाकृति कला संस्थान काे 10 हजार रुपए का अार्थिक अनुदान दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...