वैडिंग एग्जीबिशन में डेढ़ लाख की शेरवानी
जयपुर | वैडिंग सीजन में फीमेल के साथ मेंस को भी लुक देने के लिए सात फेरे वैडिंग एग्जीबिशन में वेस्ट कोट, शेरवानी, चूड़ीदार, कुर्ता आदि डिसप्ले किए गए। होटल शकुन में हुए इस फेयर में एग्जीबिट वेस्ट कोट की रेंज 10 से 50 हजार तक और शेरवानी की 40 हजार से डेढ़ लाख तक थी। इस दो दिवसीय एग्जीबिशन का शनिवार को समापन हुआ।