पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर की जाह्नवी मिसेज इंडिया 2018 की बनी रनरअप

जयपुर की जाह्नवी मिसेज इंडिया 2018 की बनी रनरअप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर की जाह्नवी बजाज मिसेज इंडिया 2018 की फ़र्स्ट रनरअप का खिताब जीत कर जयपुर का नाम रोशन किया है। 13 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया 2018 में हैदराबाद को रिप्रजेंट किया। जाह्नवी शादी के 21 साल बाद जाह्नवी ने अपने सपने को जीने के लिए कदम बढ़ाया जिसमें उन्हें आखिरकार सफलता मिल ही गई। जयपुर के महारानी कॉलेज से साइकोलॉजी और राजस्थान यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में एमए कर चुकी बजाज एक एरोबिक ट्रेनर और इवेंट प्लानर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से एक ही सपना देखा करती थी कि मुझे भी किसी दिन ब्यूटी पिजेंट के क्राउन को पहनने का मौका मिले। पहले पढ़ाई और फिर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपने को जीने का मौका नहीं मिला। शादी के बाद मैं मुंबई शिफ्ट हो गई और बाद में हैदराबाद। घर गृहस्थी में खुद के लिए टाइम नहीं मिला पर मन में एक हलचल हमेशा ही रहती थी, जो समय-समय पर मुझे मेरे सपने याद दिलाया करते थे। आज मेरा बेटा बड़ा हो चुका है, ऐसे में परिवार के सहयोग से मैंने शादी के 21 साल बाद ब्यूटी पिजेंट में भाग लेने का हौसला दिखाया। जिससे समाज की महिलाओं को प्रेरणा मिल सके और मुझे एक नई पहचान मिल सके। इसके लिए मैंने दिन-रात मेहनत की। ब्यूटी पिजेंट के मंच तक पहुंचने के लिए खुद को ग्रूम किया।

कॉन्टेस्ट में हुआ 24 प्रतिभाओं से सामना

अपनी जनरल नॉलेज पर वर्क किया। तीन महीने के हार्ड वर्क के बाद मुझे एक नई पहचान मिली। मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान 24 और प्रतिभाओं से मेरा सामना हुआ जिनसे समय-समय पर कॉम्पीटिशन का एहसास भी हुआ और साथ ही इस मंच के जरिए जिंदगी में काफी कुछ सीखने को मिला। टैलेंट राउंड में मैंने एरोबिक डांस फॉर्म को मंच पर दिखाया जिससे जजेज काफी प्रभावित हुए। नेशनल कास्टयूम में मैंने फ्यूजन आउटफिट के साथ एक महिला की जिंदगी को दिखाया किस तरह एक महिला माॅडर्न भी होती है और साथ ही एक गृहिणी भी हो सकती है, जो एक समय पर कई जिम्मेदारियों को निभाती है।

खबरें और भी हैं...