पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईई मेन पेपर इस बार टफ होने से कटऑफ रहेगी कम

जेईई मेन पेपर इस बार टफ होने से कटऑफ रहेगी कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सीबीएसई ने जेईई मेन ऑनलाइन एग्जाम मंगलवार को कंडक्ट करवाया। दो दिन चले इस एग्जाम के दूसरे दिन भी पेपर टफ रहा। दो दिन तक चले इस ऑनलाइन पेपर या फिर ऑफलाइन पेपर पर एक्सपर्ट का कहना है कि एनसीईआरटी का वेटेज कम रहा है। सवाल जेईई एडवांस लेवल के आए हैं। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अच्छी तैयारी की है उन्हें इस पेपर से एडवांस में एडवांटेज मिल जाएगा। वहीं जहां ऑफलाइन पेपर के पैटर्न से स्टूडेंट्स परेशान थे, ऑनलाइन देने वाले स्टूडेंट्स को ऑफलाइन पेपर देखकर पहले से कुछ आइडिया मिल गया था कि किस तरह का पेपर आ सकता है। यही वजह है कि पेपर लेंदी जरूर था, लेकिन मुश्किल में नहीं डाला। दूसरे दिन फिजिक्स और केमेस्ट्री मॉडरेट रही। मैथ्स लेंदी और टफ रहा। जेईई मेन पेपर का टफ होना इसलिए भी है क्योंकि एनसीईआरटी का वेटेज कम रखा गया। नए सवालों को पेपर में शामिल करना और सीधे नहीं पूछे गए बल्कि सवालों को घुमा-फिरा कर पूछा गया। 24 अप्रैल को आंसर की आएगी और 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...