- Hindi News
- National
- शहर में अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हुई हॉबी क्लासेज। बच्चों के साथ साथ मदर्स के लिए भी फिटनेस, योग और आर्ट वर्क क्लास शुरू।
शहर में अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हुई हॉबी क्लासेज। बच्चों के साथ-साथ मदर्स के लिए भी फिटनेस, योग और आर्ट वर्क क्लास शुरू।
कला संस्कृति और थिएटर के प्रति युवाओं में बढ़ते क्रेज को देखते हुए रवींद्र मंच और जवाहर कला केंद्र में हर उम्र के बच्चों के लिए थिएटर क्लासेज शुरू की जाएंगी। क्लासिकल डांस, लोक नृत्य और संगीत से कुछ अलग बच्चों में साहित्यिक ज्ञान बढ़ाने के लिए साहित्य के विशेषज्ञों के बीच लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों में पढ़ने-लिखने का शौक बढ़े। शहर के कुछ संस्थानों में अप्रैल के पहले हफ्ते से कैंप शुरू हो चुके हैं, वहीं कुछ संस्थान जून से अपनी क्लासेज शुरू करेंगी। गर्ल्स के लिए स्पोर्ट्स, सेल्फ डिफेंस, फिटनेस और मेकअप वर्कशॉप क्लास रहेगी वहीं बच्चों के लिए स्विमिंग, म्यूजिक, पेंटिग्स, आर्ट वर्क और योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूलों की छुट्टियों में समर कैंप को लेकर बच्चों में जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। कैंप में बच्चों के साथ-साथ मदर्स भी फिटनेस हॉबी क्लासेज जॉइन कर रही हैं। आने वाले महीनों में शहर में कहां-कहां समर कैंप होने जा रहे हैं पर एक रिपोर्ट।
Upcoming Summer Camp
समर कैंप : थिएटर, क्लासिकल डांस और आर्ट वर्क से निखरेगी क्रिएटिविटी
फाइल फोटो : सिटी पैलेस
सिटी पैलेस : 21 जून के बाद कैंप शुरू होगा। इसमें थिएटर आर्टिस्ट सरताज नारायण माथुर बच्चों को नाटक सिखाएंगे। योग प्रशिक्षण दिया जाएगा, पारंपरिक चित्रकला, क्लासिकल डांस, जयपुर घराना कथक, लोक नृत्य, संगीत, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स में गिटार, सितार अौर बांसुरी सिखाई जाएगी। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक। संपर्क : 9829115551 पर।
पिंकसिटी प्रेस क्लब : 15 मई से 7 जून तक डांस, स्केटिंग, जूडो-कराटे, पेंटिंग्स, सिलाई, बुनाई, कढ़ाई। समय सुबह 7 से 10 बजे तक। संपर्क : 9828154057
दर्शक संस्थान : 9 मई से 21 जून तक समर कैंप में वोकल म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट्स और वेस्टर्न व क्लासिकल डांस। संपर्क 9829017794
पीपल्स मीडिया थिएटर : 15 मई से 15 जून तक रवींद्र मंच, समय शाम 5 से रात 7 बजे तक टीवी और थिएटर की एक्टिंग सिखाई जाएगी। इसके अलावा साहित्य के जाने-माने विशेषज्ञ आएंगे, डांस, थिएटर, क्रिएटिविटी, वाइस स्पीच। संपर्क- 9829011356
परंपरा नाट्य समिति : 15 मई से 15 जून तक थिएटर, डांस, एक्टिंग, नाटक। समय शाम 4 से 6 बजे तक, स्थान रवींद्र मंच। संपर्क 9828157257
सार्थक थिएटर ग्रुप : 15 जून से 45 दिन की थिएटर, एक्टिंग वर्कशॉप। स्थान रवींद्र मंच, शाम 3 से 5 बजे तक। संपर्क 9314513830
आरोही कला केंद्र : 1 अप्रैल से 15 मई तक कथक और फोक डांस। समय शाम 3:30 से 6 बजे तक, स्थान बजाज नगर एन्क्लेव। संपर्क 9829055121
बस्कर्स ग्रुप : 1 अप्रैल से 30 जून तक डांस, स्केटिंग, ताईक्वांडो, स्वीमिंग। समय सुबह 7 से 9 और शाम 5 से 8 बजे तक। स्थान राजापार्क। संपर्क 9829054778