पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पनीर वाली अनूठे स्वाद की मसाला बाटी खाएं

पनीर वाली अनूठे स्वाद की मसाला बाटी खाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में चूरमा दाल-बाटी की बात न हो तो खान-पान अधूरा लगता है। सबकी पसंद की यह डिश अब होटल्स में कई फ्लेवर के साथ सर्व हो रही है। आज हम मसाला बाटी की बात करेंगे जिसे दाल के साथ नहीं बल्कि टमाटर की ग्रेवी के साथ एंजॉय कर सकते हैं। हाल में हम कुछ गेस्ट को लेकर जीटी और डब्लूटीपी की सैर पर ले गए ,वहां बातों ही बातों में एक साथी ने बताया कि जेएलएन रोड़ पर स्काई वॉल्ट्स कैफे में अलग तरह की बाटी बनती है। बस सबने वहीं डिनर का प्लान किया। अब जरा इस निराले स्वाद को जानिए।

अापको गेहूं का 100 ग्राम आटा लेकर उसमें 50 मिली. जैतून को तेल मिलाकर स्वाद अनुसार नमक और 30 मिली. गर्म पानी के साथ नरम आटा बनाना होगा। अब इस आटे को गीले कपड़े में लपेट कर 20 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें।

इसमें भरने के लिए मसाला

पनीर 200 ग्राम, हरा मटर उबला हुआ 50 ग्राम, किशमिश 20 ग्राम, बादाम कटा हुआ 20 ग्राम, प्याज भुना 20ग्राम, गुलाब के पत्ते 10 ग्राम, चंदन लकड़ी पाउडर 5ग्राम, मिर्च हरी 10 ग्राम, लाल मिर्च पावडर 5ग्राम, धनिया 10 ग्राम, जीरा पाउडर 5ग्राम, नमक स्वाद अनुसार। इन सभी सामग्री का मिश्रण तैयार कर लें। चाहें तो पनीर काे हल्का फ्राइ कर लें और छोटे पीस काट सकते हैं।अब आटे को रेफ्रिजरेटर से निकालकर रोटी की तरह रोल कर लें। इसमें मिश्रण को भरकर 180 डिग्री तापमान पर ओवर में 30 मिनट तक सेकें। इनको कुछ देर देशी घी में छोड़ दें।

ऐसे ग्रेवी बनाएं :

100 ग्राम टमाटर, 100 ग्राम प्याज, क्रीम 50 मिलीलीटर, जैतून को तेल 50 मिलीलीटर ओर लाल मिर्च पाउडर 5 ग्राम।

इसमें पहले टमाटर को उबालें। गर्म पैन में जैतून को तेल में कटा हुआ प्याज फ्राइ करें। इसको प्याज, नमक और लाल मिर्च मिलाएं और पकाएं। परोसने से पहले क्रीम और मक्खन मिलाएं। अब ग्रेवी के साथ बाटी सर्व करें।

जायका

खालिद खान

फूड एक्सपर्ट

खबरें और भी हैं...