किचन क्वीन कांटेस्ट में दिखाई प्रतिभा
किचन क्वीन कांटेस्ट में दिखाई प्रतिभा
सिटी रिपोर्टर | जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर द्वारा अणुविभा केंद्र में स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज के तहत \\\"बहू बेटी के संग - किचन के रंग’ किचन क्वीन कांटेस्ट का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मधु श्यामसुखा ने बताया कि प्रतिभागियों ने देशी आइटम के साथ, इटालियन और विभिन्न तरह की वेजिटेबल कार्विंग बनाए। मास्टर शेफ प्रतिभा कोचर व डाइटीशियन अंजली पाठक ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रायोजक मोना देवी नागौरी ने बताया कि कार्यक्रम में पुष्पा बैद, विमला दूगड, प्रतिभा फूलफगर, उषा बरडिया, राजश्री कुंडलियां, नीलिमा बैद शकुंतला चौरड़िया, गुलाब बोथरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।