डिजाइन स्टूडेंट्स को मिलेगा एक्सपोजर
डिजाइन स्टूडेंट्स को मिलेगा एक्सपोजर
सिटी रिपोर्टर | पूर्णिमा यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट आॅफ इंडियन इंटीरियर डिजाइनर्स (ट्रिपल आईडी) के बीच एमओयू किया गया है। ट्रिपल आईडी के नेशनल प्रेसीडेंट प्रकाश जाधव व पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर राहुल सिंघी ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर ट्रिपल आईडीए जयपुर चैप्टर के चेयरमैन राजिंदर पुरी, प्रो. प्रेसीडेंट डॉ. मनोज गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. चांदनी कृपलानी व स्कूल आॅफ डिजाइन की एचओडी शिखा सिंह उपस्थित थे। एमओयू स्टूडेंट्स को डिजाइन कम्यूनिटी में एक्सपोजर प्रदान करने में भी सहायक साबित होगा।