पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओपेरा मिसेज इंडिया ब्यूटी पिजेंट में मिलेगा शहर की महिलाओं को मंच

ओपेरा मिसेज इंडिया ब्यूटी पिजेंट में मिलेगा शहर की महिलाओं को मंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आेपेरा मिसेज इंडिया के ऑडिशन 14 जुलाई को

सिटी रिपोर्टर | जयपुर

शहर की मैरिड वुमन को मिलेगा इंटरनेशनल प्लेटफाॅर्म। आॅस्ट्रेलिया की ओपेरा मीडिया एंड रिक्रिएशन कंपनी की ओर से भारत में पहली बार ओपेरा मिसेज इंडिया ग्लोबल 2018 ब्यूटी पिजेंट का आयोजन किया जा रहा है।

जयपुर में इसके ऑडिशन 14 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। ओपेरा मिसेज इंडिया ग्लोबल के आयोजक अनुज कुलश्रेष्ठ एवं मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2017 की विजेता पूनम गौर ने यहां सोमवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए और इस ब्यूटी पिजेंट के बारे में बताया।

प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले दिल्ली में 22 सितंबर को होगा, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, बॉलीवुड गीतकार व संगीतकार संदी नाथ, फिल्म निर्माता राकेश उपाध्याय, आॅस्ट्रेलिया की गीतकार स्वेच्छा एवं दक्षिण भारतीय कलाकार अनन्या सोनी जैसे लोग जजेज पैनल में शामिल होंगे जो कि प्रतिभाओं को अलग-अलग राउंड के जरिए देख-परख कर उन्हें तराशेंगे। अनुज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ग्रांड फिनाले के लिए देशभर से कुल 60 प्रतिभागियों को चुना जाएगा। इससे पहले अलग-अलग शहरों में ऑडिशन होंगे। इसमें आगरा में 30 जून, ग्वालियर में 1 जुलाई, नोएडा में 7 जुलाई, मेरठ में 8 जुलाई, जयपुर में 14 जुलाई और देहरादून में 21 जुलाई को ऑडिशन होंगे। पिजेंट की विजेता को आॅस्ट्रेलिया की मुफ्त यात्रा के साथ-साथ वहां होने वाली ब्यूटी पिजेंट में जज बनने का मौका दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...