डाॅ. राखी आर्य का शोधपत्र सिंगापुर के आरसीओजी में शामिल
गायनी आब्स की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था रॉयल कॉलेज आॅफ आब्स गायनी की सिंगापुर में आयोजित वार्षिक कॉन्फ्रेंस आरसीओजी 18 में जयपुर के जनाना अस्पताल की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. राखी आर्य के शोधपत्र को शामिल किया गया है। डाॅ. राखी आर्य ने समय पूर्व प्रसव में माइक्रोनाइज्ड प्रोजेस्टेरोज के महत्व पर अध्ययन किया था। अधिवेशन में इसे टॉप स्टडी में शामिल करते हुए इसे ब्रिटिश जनरल आॅफ आब्स गायनी के जर्नल में भी प्रकाशित किया गया है।