थिएटर आर्टिस्ट एसो. ने दिया रवींद्र मंच की समस्याओं को लेकर ज्ञापन
सिटी रिपोर्टर | थिएटर आर्टिस्ट एसोसिएशन जयपुर की ओर से रवींद्र मंच मैनेजमेंट को ज्ञापन देकर समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया गया। इसमें उन्होंने साफ-सफाई के चार्ज को हटाने, मंच से संबद्ध संस्थाओं से हर प्ले की बुकिंग के चार्ज को हटाने, रिहर्सल का समय रात 9:30 तक करने जैसी मांगें की। साथ ही आरोप लगाया कि प्रबंधक की ओर से उन्हें असुविधा हो रही है।
कलाकारों ने कहा, प्रबंधक कलाकारों के प्रतिनिधि एसोसिएशन ताज के प्रतिनिधियों और कलाकारों से मिलने को तैयार नहीं है।