बच्चों ने सीखी खाना खाने की कला
बच्चों ने सीखी खाना खाने की कला
सिटी रिपोर्टर | जयपुर शहर के बच्चे भोजन शिष्टाचार के गुर सीख रहे हैं। हैपक्लैप ने 25 बच्चों को खाना खाने की कला सिखाने के लिए बहुत ही रोमांचक कार्यशाला आयोजित की। बच्चों को अलग-अलग प्लेट, कांटे, चाकू, चम्मच आदि को औपचारिक भोजन के अवसरों पर इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। इसमें बच्चों को 7 कोर्स मील के जरिए शहर के एक नामी होटल मे प्रैक्टिकल कराया गया।