पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 31 करोड़ की लागत से रात में भी दमकेगी वॉल्ड सिटी

31 करोड़ की लागत से रात में भी दमकेगी वॉल्ड सिटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘इल्यूमिनेशन प्रोजेक्ट ’ के तहत 5 प्रमुख गेट व बाजारों में लीनियर और बोलार्ड्स लाइटों का इस्तेमाल

किरण कुमारी किंडो | जयपुर

आमेर, अब्लर्टहॉल में नाइट टूरिज्म शुरु करने के बाद अब शहर की सबसे बड़ी विरासत वॉल्ड सिटी में खास तरह की लाइटिंग का काम चल रहा है। ‘इल्यूमिनेशन प्रोजेक्ट ऑफ वॉल सिटी’ के तहत करीब 31 करोड़ की लागत से बाजार का फसाड यानी बाहरी हिस्से, गेट पर लीनियर और बोलार्ड्स लाइटें लगाई जा रही है ताकि शहर का पुराना आर्किटेक्चर रात में सैलानियों के अट्रेक्शन का सेंटर बन सके। वर्ल्ड हेरिटेज डे पर हमने शहर का जायजा लिया कि किस तरह अब पिंकसिटी में इस प्रोजेक्ट से नाइट टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

दूसरे फेज में हवामहल और ईसरलाट का होगा इल्यूमिनेशन

वैसे तेज गर्मी में पर्यटक दोपहर में महल, किले और शहर देखने से महरूम रह जाते हैं ऐसे में रात में लाईटिंग के बहाने शहर देखने नया आयाम मिलेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बीते कुछ समय से पूरी चारदीवारी के रिनोवेशन का काम चल रहा है। अब उस पर लाइटिंग की जा रही है जो 15 अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है। वॉल सिटी के प्रमुख बाजार खासकर चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया व जौहरी बाजारों की खूबसूरती रात में नजर आएगी। इसके अलावा शहर के प्रमुख सांगानेरी गेट, न्यू गेट, अजमेरी गेट, चांदपोल गेट व त्रिपोलिया गेट में लाइटिंग होगी। इस प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में हवा महल के बाहरी हिस्सों के साथ ईसर लाट में भी खूबसूरत लाइटिंग होगी। जिसके लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। ‘इल्यूमिनेशन प्रोजेक्ट ऑफ वॉल सिटी’ प्रोजेक्ट के तहत हवा महल व ईसर लाट के बाहरी हिस्सों में लाइटिंग होगी। जिसके बाद रात को भी ये मॉन्यूमेंट्स खूबसूरत नजर आएंगे। यहां पर काम दूसरे फेज में होंगे।

स्ट्रीट लाइटिंग के साथ हैरिटेज पोल

प्रोजेक्ट के तहत स्ट्रीट लाइटिंग में हैरिटेज पोल लगाए जाएंगे। बिल्डिंग्स के फसाड में लीनियर एलईडी लाइटें लगा रहे हैं। 3 ,9 व 11 वॉट तक की लीनियर स्ट्रीट लाइटें हैं। जरूरत के मुताबिक फ्लड लाइट्स भी लगाई जा रही हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर व राम चंद्र मंदिर की सीढिय़ों में दोनों तरफ बोलार्ड्स लाइट्स लगाई जाएंगी। 3 साल के बाद देख-रेख का जिम्मा नगर निगम करेगा।

पर्यटकों को ये फायदे

अब जयपुर में नाइट लाइफ पहले से ज्यादा रोचक व खूबसूरत होगी।

दिन की बजाय रात भी पर्यटक देख सकेंगे बाजारो की रौनक।

खासकर विदेशी टूरिस्ट जो दिन में हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स विजिट नहीं कर पाते, वे भी अब शहर की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे।

jaipur, wednesday, 18/04/2018

दिन के साथ-साथ शाम को जयपुर में नाइट लाइफ प्रमोट करने की दिशा में लाइटिंग का काम शुरू हुआ। इससे जयपुर की खूबसूरती बढ़ेगी। नाइट टूरिज्म को प्रमोट करने की दिशा में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को प्रोजेक्ट बनाकार भेजा था। यकीनन इस पहल टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। पिछले तीन सालों में फरवरी नाइट टूरिज्म के तहत 12 लाख टूरिस्ट विजिट कर चुके है। जिससे विभाग को 12 करोड़ की कमाई हुई। हृदयेश कुमार शर्मा, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम्स, राजस्थान।

शहर में प्रोजेक्ट के तहत स्ट्रीट लाइट में एलईडी लाइटें लगा रहे हैं। जहां जरूरत है उन स्थानों पर हैरिटेज पोल लगाएंगे। अगस्त तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें शहर के 5 प्रमुख गेट व बाजारों मं लाइटिंग हो रही है। सुरेश सिंह शर्मा, डिविजनल इंजीनियर, एडमा ।

वाइट थीम के अपेरल्स पर मुगल-एनिमल प्रिंट

सिटी रिपोर्टर | जयपुर

एनिमल मोटिफ और वाइल्ड लाइफ से इंसपायर्ड प्रिंट्स इस समर सीजन में ट्रेंड करेंगे। खास तौर पर मैन्सवियर में एनिमल स्किन प्रिंट्स की जगह इन फ्रेश मोटिफ्स का बोलबाला रहेगा। यही वजह है कि समर सीजन को देखते हुए वाइट, ऑफ वाइट, लेमन यलो, पीच कलर्स के साथ तरह-तरह के प्रिंट और हैंडवर्क को कंबाइन करते हुए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। समर सीजन के ऐसे ही ट्रेंड हाल ही शहर में हुए फोटो शूट के दौरान देखने को मिले। रानी र|ा देवी फाउंडेशन की ओर से शाहपुरा रॉयल कलेक्शन को मॉडल्स ने फोटो शूट के दौरान दिखाया।

Twist @

Heritage

Prints

बाटिक, ब्लॉक प्रिंट को एम्ब्रायडरी का टच दिया

अब तक लग्जूरियस लुक के लिए ज्यादातर लैपर्ड व जेब्रा के स्किन प्रिंट्स और फॉक्स फर का यूज ज्यादातर मेल कलेक्शन में देखा जा रहा थे। लेकिन अब डिजाइनर दिगराज सिंह ने वाइट टोन में एनिमल फिगर्स वाले मैन्स वियर डिजाइन किए हैं। साथ ही गर्ल्स के लिए वाइट थीम बेस कलेक्शन में कुछ इस तरह के एक्सपेरिमेंट किए हैं जो समर में ट्रेंडी होने के साथ यंगस्टर्स को कम्फर्ट भी देंगे। एलिफेंट, हॉर्स, लेपर्ड जैसे प्रिंट को गर्ल्स के पार्टी और केजुअल वियर के लिए डिजाइन किया है। कॉटन, लिनिन, खादी जैसे फेब्रिक के साथ एनिमल प्रिंट, बाटिक, ब्लॉक प्रिंट को समर ट्रेंड के मुताबिक हैंड एम्ब्रायडरी का टच दिया गया हैे।

30 ग्रामीण महिलाओं का कलेक्शन

स्किन फ्रेंडली कॉटन फेब्रिक में मुगल प्रिंट्स के साथ लॉन्ग अनारकली, लॉन्ग कुर्ती, पेंसिल पेंट्स, पलाजो, लॉन्ग स्कर्ट, अंगरखा स्टाइल कुर्ती जैसे कॉन्सेप्ट समर को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इन्हें बनाने वाली शाहपुरा की ग्रामीण महिलाएं हैं। इन 30 महिलाओं की डिजाइन सेंस और डिजाइनर दिगराज की क्रिएटिविटी से तैयार इस रॉयल कलेक्शन में मुगल प्रिंट्स के ब्लॉक यूज किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...