जयपुर | जयपुर के 43 वर्षीय राकेश दवे को ‘भारत गौरव’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स, ब्रिटिश पार्लियामेंट में मिला। उन्हें ऑर्गेनिक उत्पाद व आयुर्वेद को 24 से ज्यादा देशों में पहुंचाने में योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।