कोलाज में नजर आया हैरिटेज ऑफ राजस्थान
धरोहर को बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस विचार को ध्यान में रखते हुए ‘वर्ल्ड हैरिटेज डे’ पर केम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, मानसरोवर में कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नवीं से ग्यारहवीं तक के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रमुख विषय ‘हैरिटेज आॅफ राजस्थान’, ‘साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी’ तथा ‘वाइल्ड लाइफ’ रहे। इनमें स्टूडेंट्स ने अपनी कल्पना को कोलाज के माध्यम से साकार किया। स्कूल की प्रिंसिपल लता रावत ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की स्थापत्य एवं सांस्कृतिक धरोहर विश्व में अतुलनीय है। उन्होंने स्टूडेंट्स को देश की धरोहर के संरक्षण के साथ रचनात्मक कार्यों के लिए भी प्रोत्साहित किया।