पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओट्स और शहद से बनाएं फाइबर युक्त कुकीज

ओट्स और शहद से बनाएं फाइबर युक्त कुकीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओट्स से बने हुए कुकीज ना सिर्फ हैल्दी है बल्कि ये शुगर लेवल को कंट्रोल रखेंगे। ओट्स में मौजूद फाइबर बच्चों में कब्ज की प्रॉब्लम भी दूर करेगा। शाम की चाय या कॉफी के साथ बिस्किट खाने के बजाए घर पर बनी हुई ये कुकीज खाएं। ये हैल्दी कुकीज खाना फायदेमंद रहेगा। इनमें चीनी को अवॉयड किया जाए तो डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी अच्छी रहेगी।

ओट्स 1/2 कप, शहद 1/4 कप, मैदा 1/4 कप, मीठा सोड़ा 1/4 कप, दूध 2 टेबलस्पून, बटर 3 टेबलस्पून, वनिला एसेंस 3 ड्राप, गेहूं का आटा 1/4 कप, कटा हुए सुखा मेवा 1/4 कप, किशमिश 20, अलसी 2 टेबलस्पून।

सामग्री
न्यूट्रिशन वैल्यू

1 कुकीज में कैलोरीज 92

ओट्स, मैदा, आटा, बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, किशमिश, मीठा सोडा, नमक, चीनी, अलसी पाउडर को मिक्स कर लें। इस सूखी सामग्री में माखन,वनिला एसेंस, दूध, शहद, सभी सामग्री मिलाकर एक आटा सा गूंध लें और 15 मिनट के लिए इसे रख दें। इसके बाद पहले से गर्म हुए ओवन में 200 डिग्री पर 25 मिनट के लिए छोटे गोले बनाकर ओवन में सिकने के लिए रख दें।

ओट्स कुकीज में चाहे तो चोकोचिप्स भी डाल सकते हैं। अगर डायबिटिज पेशेंट के लिए बनाना हो तो चीनी की जगह खजूर सीरप या अंजीर सीरप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

-डॉ नेहा दुआ, डाइटीशियन, जयपुर





विधि
फैट 2.9

प्रोटीन 4 ग्राम

खबरें और भी हैं...