- Hindi News
- National
- पार्किन्संस और आइसीयू पेशेंट्स भी... इलेक्ट्रॉनिक ब्रश से कर पाएंगे दांतों की सफाई
पार्किन्संस और आइसीयू पेशेंट्स भी... इलेक्ट्रॉनिक ब्रश से कर पाएंगे दांतों की सफाई
हैल्थ रिपोर्टर जयपुर
अब इलेक्ट्रॉनिक ब्रश के जरिए दांतों में जमा प्लैक (बैक्टीरिया की बायोफिल्म या मास) को आसानी से निकाला जा सकता है। बैटरी से चलने वाले ये ब्रश उन पेशेंट्स के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जो किसी बीमारी या अन्य किसी कारण से एक जगह से दूसरे जगह जा नहीं सकते हैं। ऐसे में, ये पेशेंट्स खुद अपने दांतों की सफाई इन ब्रश से बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। इसके अलावा ये ब्रश उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो समय की कमी होने के कारण दांतों की सफाई प्रॉपर तरीके से नहीं कर पाते हैं। दंातों से बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म करने के लिए यूएस एफडीए भी इन ब्रश को अप्रूव्ड कर चुका है। 7 साल की उम्र के बाद बच्चे भी इसका इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर इन ब्रश से दांत साफ करने की टेक्निक सीखकर इस्तेमाल करना चाहिए।
HEALTH अपडेट
किन पेशेंट्स के लिए बेहतर है यह ब्रश
यह टूथ ब्रश पार्किन्सन डिजीज से ग्रस्त, विकलांग, आईसीयू पेशेंट की ओरल हैल्थ मेन्टेन रखने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ये पेशेंट्स एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं जा पाते हैं । इन पेशेंट की ओरल हैल्थ सही रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। आसानी से हर दांत साफ करने में मदद मिलेगी। -डॉ. राजीव थापर, डेन्टिस्ट, जयपुर
एंजॉय करेंगे ब्रश करना
बच्चे सही टेक्निक से ब्रश नहीं कर पाते हैं। इससे उनकी ओरल हैल्थ मेन्टेन नहीं रह पाती हैं। साथ ही स्कूल जाने की जल्दी में वे जल्दी- जल्दी ब्रश कर लेते है, लेकिन इलेक्ट्राॅनिक ब्रश से वे 3 से 4 मिनट में ही अपने दांतों को साफ कर सकते हैं। इतना ही नहीं वे इस ब्रश को करते समय एंजॉय भी करेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक टूथ ब्रश
सिंपल इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश
छोटे हेड का यह ब्रश एक बार में ही एक दांत को साफ करता है। साथ ही इसके ब्रिसल सॉफ्ट होते है जो दांतों की छोटी से छोटी जगह पर आसानी से पहुंचते हैं। इतना ही नहीं यह ब्रश क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज काम करता है जिससे की दांतों पर जमा बैक्टीरिया निकल सके।
सोनिक केयर वाइब्रेशन ब्रश
यह ब्रश एक दांत पर 1 मिनट में 20000 वाइब्रेशन डालता है जिससे दांत पर जमा प्लाक हट सके। साथ ही यह मसूड़ों की मसाज भी करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से दांत स्वस्थ रहते हैं।