- Hindi News
- National
- वेडिंग एग्जीबिशन में दिखी अजरक की कलात्मक साड़ियां व इजिप्शन मिंट चाय के जायके
वेडिंग एग्जीबिशन में दिखी अजरक की कलात्मक साड़ियां व इजिप्शन मिंट चाय के जायके
सिटी रिपोर्टर | जयपुराइट्स के लिए एक छत के नीचे हैंडमेड आइटम्स के साथ वेडिंग सीजन में अलग दिखने के लिए डिजाइनर ड्रेसेज डिसप्ले की गई। इसमें न केवल ब्राइड, बल्कि ग्रूम के लिए वो सबकुछ है जो वेडिंग को खास बना सकता है। यह है सी-स्कीम स्थित होटल शकुन में शुक्रवार को शुरू हुआ वेडिंग फेयर सात फेरे, जिसमें दिल्ली-मुंबई के डिजाइनर्स अपना कलेक्शन पेश कर रहे हैं। आयोजक आयुषी सांगानेरिया और अनुश्री माहेश्वरी ने बताया कि फेयर का उद्घाटन दीया कुमारी ने किया। यहां ब्राइडल वियर, डिजाइनर वियर, ऑथेंटिक वियर, ज्वैलरी, एसेसरीज आदि खास है।
30 स्टेप्स से एक हफ्ते में तैयार होता है अजरक
भुज से आया अजरक खास है, जिसकी साड़ी एक वीक में तैयार की जाती है। इसे एक रात पानी में रखा जाता है और फिर वॉश कर हरड़ ,चूना, अलीजरिन ,इंडिगो डाई का इस्तेमाल करते हुए प्रिंट किया जाता है। नेचुरल डाई से बने इस अजरक के फेब्रिक और साड़ियां फेयर में डिसप्ले हुईं।गौरतलब है कि अजरक एक तरह का ब्लॉक प्रिंट कपड़ा है जिसमें क्रिमसन रेड और इंडिगो बैकग्राउंड में सिमिट्रिकल पैटर्न और सफेद मोटिफ का जाल होता है।इस प्रिंट की मौजूदगी इतिहास के पन्नों पर इंडस वैली सिविलाइजेशन में 2500 बीसी से 1500 बीसी के दरमियां दर्ज है। अजरक कच्छ के मलधरी समुदाय के लिए भी बनाया जाता है। 16वीं सदी से सिंध से आए खत्री इसे रेजिस्ट प्रिंटिंग की प्रक्रिया से तैयार करते हैं। इसे बनाने की प्रक्रिया में 30 से ज्यादा स्टेप्स होते हैं।फेयर में प्रदर्शित बनारसी साड़ी की रेंज में किमखाब खास है, जो 65 हजार रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। तुषारिका ने बताया,इसमें सिल्वर और टिशु यूज किया गया है, जिसमें बनाने में 6 महीने तक का समय लग जाता है। वहीं किड्स वियर में टावल से लेकर फुट वीयर्स के कस्टमाइज ऑप्शन डिसप्ले किए गए थे।
रेड-व्हाइट-ब्लैक टी की खुशबू व ऑटोमेटिक टी-मेकर
मुंबई से आए टी स्पेशलिस्ट ने रेड-व्हाइट-ब्लैक टी का जायका बढ़ाने वाला ऑटोमेटिक टीमेकर डिसप्ले किया। 2400 रु.की रेंज के ऑटो टीमेकर में एक बार 650 मिली.बॉयल वॉटर डालकर कई कप चाय बनाई जा सकती है। स्टॉल पर 120 फ्लेवर्स की चाय मौजूद थी जिनमें फेनल ग्रीन, इजिप्शन मिंट और राेईबॉस सिनेमम फ्लेवर्स खास हैं। 36 फ्लेवर का गिफ्ट हैंपर खास था।एग्जीबिटर अंकित गर्ग ने बताया, टीमेकर को चाइना से इंपोर्ट किया गया है ।