जेईई ऑनलाइन एग्जाम में ऑप्शन पर बार-बार क्लिक ना करें स्टूडेंट्स
सीबीएसई 15 और 16 अप्रैल को जेईई मेन ऑनलाइन कंडक्ट करवाने जा रही है। चूंकि ऑफलाइन एग्जाम 8 अप्रैल को हो चुका है। ऑनलाइन एग्जाम देने में स्टूडेंट्स पिछले साल कई तरह की गलती करने से क्वेश्चन पेपर ठीक से नहीं कर पाए थे। इस बार ऑनलाइन में किसी तरह की गलती न करें इसके लिए एक्सपर्ट टिप्स दे रहे हैं। उनका कहना है कि ऑफलाइन एग्जाम और ऑनलाइन में बैठने के पॉश्चर ही डिफरेंट है।
इससे ठीक से फोकस भी नहीं हो पाता क्योंकि अब तक स्टूडेंट्स को केवल ऑफलाइन एग्जाम देने की ही आदत है। सबसे पहले घर में ऑनलाइन पेपर की दो दिन तक प्रैक्टिस करें। मॉक टेस्ट पेपर सीबीएसई की साइट पर अपलोडिड है। इससे स्टूडेंट्स को ऑनलाइन एग्जाम में आने वाली समस्याओं का पता चल जाएगा। दूसरा ,पेपर करते वक्त नर्वस ना रहें, पहले सवाल को ठीक से पढ़ें। अगर पेपर करते वक्त कम्प्यूटर हैंग हो जाता या कोई और समस्या के चलते री-स्टार्ट करना पड़े तो पैनिक होने की जरूरत नहीं। जहां से पेपर छोड़ा है, वहीं से पेपर कर सकेंगे और समय भी पूरा मिलेगा। ज्यादातर स्टूडेंट्स को लंबे समय तक कम्प्यूटर पर कुछ लिखने की या सिटिंग की आदत नहीं होती है। इससे वे कंफर्टेबल फील नहीं करते।
कुछ स्टूडेंट्स को एसी की आदत नहीं होती इसलिए वे ठंड महसूस करें तो लैब इंचार्ज को इन्फॉर्म कर दें, ताकि पेपर सॉल्व करते वक्त फोकस कर पाएं। कुछ सवालों को स्टूडेंट्स कम्प्यूटर मॉनिटर पर पढ़ते हैं और क्वेश्चन पेपर पर सॉल्व कर रहे होते हैं। ऐसे में सवाल छूट जाने का डर है। इसलिए हर 30 मिनट में पेपर को चैक करना चाहिए कि कहीं सवाल छूट तो नहीं गए। जल्दबाजी में स्टूडेंट्स ऑप्शन पर बार-बार क्लिक करते रहते हैं। ऐसे में गलत ऑप्शन पर क्लिक हो जाता है। एक बार क्लिक करने के बाद थोड़ा इंतजार करें क्योंकि 1 या 2 सैकंड का रिस्पोंस टाइम है।
एक्सपर्ट : सुरेश द्विवेदी, आशीष अरोड़ा
हर 30 मिनट में पेपर को चैक करना चाहिए कि कहीं सवाल छूट तो नहीं गए।