नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होंगी शहर की जानी-मानी कला प्रतिभाएं
कला के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे शहर के आर्टिजंस को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जैम स्टोन कार्विंग में अमृत सिरोहिया और थेवा आर्ट में गजेंद्र सोनी को अवॉर्ड दिए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली में आगामी महीनों में आयोजित समारोह में गिरधर खींची को लघुचित्र शैली, सुमन सोनी पेपर मेशी और परसराम सैनी को नेशनल मैरिट सर्टिफिकेट से पुरस्कृत करेंगे। इससे पहले भी आर्टिजंस को टेराकोटा, लाख प्रोडक्ट, ब्लू पोटरी और कुंदन मीना के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।
20 साल से बना रहे हैं स्टोन प्रोडक्ट
अमृत सिरोहिया जैम स्टोन कार्विंग फिगर के कलाकार हैं। ये पिछले 20 वर्षों से लुप्त होती हुई कला में नए क्रिएशन कर इसे बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। इस विधा में उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड दिया जा रहा है। लघुचित्र शैली के चित्रकार गिरधर खीचीं को उनकी कला के लिए पुरस्कार स्वरूप नेशनल मैरिट सर्टिफिकेट और कैश प्राइज दिया जाएगा। उन्होंने मिनिएचर, ट्रेडिशनल, राजस्थानी, मुगल, बूंदी, किशनगढ़, आदि सभी शैलियों के चित्र बनाने में महारत हासिल है। राज पेपर मेशी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुमन सोनी को भी सम्मानित किया जाएगा।