फाेरम के एनुअल कन्वेंशन में कई सितारे देंगे प्रस्तुति
फैडरेशन अाॅफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स के चाैथे एनुअल फंक्शन इवेंटस्थान के माैके पर शहर में शनिवार अाैर रविवार काे बाॅलीवुड के कई सितारे प्रस्तुति देंगे। साथ ही राजस्थान में इवेंट सेक्टर के डवलपमेंट पर चर्चा भी करेंगे। फाेरम के प्रेसीडेंट अर्शद हुसैन अाैर जनरल सैक्रेटरी हरप्रीत सिंह ने बताया कि दाे दिवसीय सम्मेलन की शुरुअात शनिवार काे अजमेर राेड स्थित प्रतिष्ठा बैंक्वेट्स में हाेगी जहां अभिनेता तरन्नुम मलिक, तुषार जुले अाैर स्वैग सिस्टर्स परफॉर्म करेंगे। इसके बाद रविवार काे दिल्ली राेड स्थित हाेटल जेडब्लू मेरियट में सिंगर अभिजीत सावंत, काेलिना शक्ति अाैर काॅमेडियन वी.अार्इ.पी. प्रस्तुति देंगे। ये सभी डेलीगेट्स रविवार काे हाेने वाले कन्वेंशन में बताैर स्पीकर भी शामिल हाेंगे।
फॉरेन डेलीगेट्स भी करेंगे शिरकत
इस माैके पर नीदरलैंड, अाॅस्ट्रिया, यूएसए के डेलीगेट्स के अलावा भारत के इवेंट सेक्टर के पवन मीरचंदानी, माेहम्मद माेरानरी, तरसेम मित्तल, जयदीप मेहता अाैर रितुराज खन्ना वैडिंग्स, एंटरटेनमेंट, काॅर्पाेरेट परस्पेक्टिव अाैर वैटिंग्स जार्जर दैन लाइफ सहित इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े अनेक विषयाें पर अपने एक्सपीरियंस शेयर करेंगे। समाराेह में विभिन्न क्षेत्राें में महत्वपूर्णा उपलब्धियां हासिल करने वाले इवेंट मैनेजर्स काे फाेरम अवॉर्ड-2018 प्रदान किए जाएंगे।