रेल प्रदर्शनी में माॅडल्स की जानकारी ली
जयपुर | एन.के. पब्लिक स्कूल मुरलीपुरा के स्टूडेंट्स को रेलवे द्वारा आयोजित रेलवे प्रदर्शनी विजिट करवाई गई। इसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न प्रकार के मॉडल्स से रेलवे की कार्यप्रणाली को समझाया गया। साथ में यह भी बताया गया कि भाप के इंजनों द्वारा किस प्रकार रेल का संचालन किया जाता था और वर्तमान में नई तकनीकी से रेलवे का संचालन विद्युत व डीजल द्वारा किया जा रहा है। किस कारण से रेल हादसे होते हैं तथा इनको रोकने के लिए किस प्रकार सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं।