पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाउस ऑफ़ कॉमन्स में हुई 10वें मैराथन की लॉन्चिंग

हाउस ऑफ़ कॉमन्स में हुई 10वें मैराथन की लॉन्चिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा हर साल आयोजित होने वाली मैराथन का लॉन्च आज लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में हुआ। लॉन्च के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हुए। जयपुर मैराथन के आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर मैराथन की लॉन्चिंग लंदन के हाउस ऑफ़ कॉमन्स में करना हर एक जयपुरवासी के लिए गर्व की बात है।

3 फरवरी 2019 को होने जा रहे जयपुर मैराथन के दसवें संस्करण के लिए आज से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। इस बार मैराथन में 5 किमी की नयी कैटेगरी शामिल की गयी है जो कि टाइम्ड कैटेगरी होगी। लंदन के हाउस ऑफ़ कॉमन्स में जयपुर मैराथन की लॉन्चिंग के मौके पर हाउस ऑफ़ लॉ‌र्ड्स यूके की एक्स इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट मिनिस्टर बारोनेस संदीप वर्मा, लंदन संसद के सदस्य वीरेंद्र शर्मा, स्कोप इंडिया इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश के शुक्ला, बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, लंदन डिप्टी हाई कमिश्नर दिनेश के पटनायक, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, सीनियर हाई कोर्ट अधिवक्ता एच सी गनेशिया, राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी और रोबर्ट जी डेविस मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...