डायबिटीज में विटामिन सी घटाएगा हार्ट डिजीज की रिस्क
हैल्थ रिपोर्टर जयपुर टाइप 2 डायबिटीज पेशेंट्स अपनी डाइट में विटामिन सी लेते हैं। उनमें हार्ट का फंक्शन सुधरने से कार्डियोवस्क्ुलर फिटनेस भी बेहतर बनेगी। क्योंकि कार्डियोवस्कुलर सिस्टम के जरिए मसल्स को ऑक्सीजन रिच ब्लड की सप्लाई होती है। इससे एक्सरसाइज करने की कैपेसिटी बढ़ती है। कार्डियोवस्कुलर डिजीज से होने वाली डेथ रिस्क को भी यह विटामिन घटाता है। यूएस रिसर्चर की यह स्टडी डायबेटोलॉजी एंड मेटाबॉलिक सिंड्रोम जर्नल में प्रकाशित हुई है। एक्सरसाइज और एरोबिक कैपेसिटी बढ़ाने के लिए इन पेशेंट्स को विटामिन सी लेना चाहिए। ताकि इनमें दिल की बीमारियां होने का खतरा कम हो सके।