स्किन पैच से डायग्नोस होगा शुगर का लेवल
हैल्थ रिपोर्टर जयपुर शुगर का लेवल जानने के लिए अंगुली से ब्लड टैस्ट लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। साइंटिस्ट ने ऐसा स्किन पैच तैयार कर लिया है,जो हर दस से पंद्रह मिनट में ग्लुकोज का लेवल मापेगा।यह पैच लगाने के लिए स्किन में छेद नहीं करना पड़ेगा। यूके के रिसर्चर ने यह पैच तैयार किया है। यह जर्नल नेचर नैनोटेक्नोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। टाइप 2 डायबिटीज सबसे कॉमन है। यह स्ट्रिप उन पेशेंट्स के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी, जिन्हें निडिल से ड़र लगता है। यह पैच मिनेचर सेंसर से बना हुआ है। ये सेंसर फ्लूड से ग्लुकोज निकालने के लिए हेयर फोसिल्स से निकलने वाले इलेक्ट्रिक करंट का इस्तेमाल करते हैं। इस पेच से स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच पर ग्लुकोज की रीडिंग मिलेगी। हर छह महीने के पीरियड में ग्लुकोज लेवल ट्रेक करेगा।