टाइट जूते पहनने से भी अंगूठे के नाखून में आ सकती है सूजन और दर्द
हैल्थ रिपोर्टर जयपुर
पैर के अंगूठे के नाखून में सूजन और दर्द है। इंफेक्शन होने से पस भी पड़ चुका है। यह प्रॉब्लम इन ग्रोन नेल की वजह से होती है। इसमें अंगूठे का नाखून सीधा ग्रो नहीं करके अंदर की तरफ ग्रो करता है। नाखून के अंदर की तरफ और स्किन की तरफ बढ़ने से अक्सर यह प्रॉब्लम होती है।
कैसे बढ़ते हैं इनग्रोन नेल
नाखूनों को गोलाई में नहीं काटने से यह परेशानी होती है। या फिर टाइट जूते पहनने से भी ऐसा होता है। टाइट जूते में अंगूठे का नाखून सीधा टच करता है। इससे नाखून सीधा नहीं बढ़ता है। इतना ही नहीं अगर काटते समय नाखून के किनारों को शेप ना दी जाए तो यह स्किन में जम सकते है।
कैसे पहचाने इनग्रोन नेल
इनग्रोन टोनेल में अंगूठे के आस-पास की जगह लाल पड़ गई है। सूजन और दर्द आ रहा है। इतना ही नहीं इंफेक्शन भी हो चुका है।
ट्रीटमेंट
नाखून जिस तरफ से ग्रो कर रहा है। उस साइड से इसे लेजर या फिर फिनोल कैमिकल से जला दिया जाता है। कई बार नाखून को बाहर निकाल देते हैं। नेल प्लेट को जला दिया जाता है। जिससे दुबारा नाखून नहीं आता है।