प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर आवश्यकतानुसार नई वीवी पैट युक्त ईवीएम पहुंचा दी गई है। अब राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन मशीनों की प्रथम लेवल जांच होगी। इसके तत्काल बाद सार्वजनिक स्थानों पर इनका प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि, मशीनों में गड़बड़ी किए जाने संबंधी उठाए जाने वाले सवालों एवं शंकाओं को दूर किया जा सके। निर्वाचन विभाग का कहना है कि मशीनों की ट्रायल को विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ही एक पार्ट माना जाता है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों 51 हजार 227 पोलिंग स्टेशन है। नियमानुसार राज्य को 76 हजार 840 बैलेट यूनिट, 64 हजार 34 कंट्रोल यूनिट एवं 66 हजार 466 वीवी पैट का आवंटन किया गया है। इन मशीनों का निर्माण बैंगलुरू में किया गया है, जहां से सीधे प्रदेश को भेजी गई है। इन मशीनों का पहली बार उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ही होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में 4 करोड़ 76 लाख मतदाता है और आगामी विधानसभा चुनाव तक इनमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके लिए जल्द ही मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का संक्षिप्त कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। जिसके जरिए मतदाता नए नाम जुड़वाने के साथ संशोधन या फिर नाम हटवा भी सकते हैं।
राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में होगी ट्रायल