जयपुर | ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ मंगलवार दोपहर 2:30 बजे इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें भुगतान की वर्तमान स्थिति, एस.एल.डब्ल्यू.एम. और स्वच्छ भारत मिशन की आईईसी के संबंध में समीक्षा होगी। बैठक में पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव एवं आयुक्त और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक शामिल होंगे।